पुकार-एक नन्ही परी की ....
चुनाव पास है नेता जी, एक बेटी को किये वायदे भूल तो नहीं जाओगे ना
हैलो, नेता जी,
मै एक नन्ही परी बोल रही हूँ,
आज मै अपना दर्द आंसुओं से तोल रही हुँ।
अगर समझ सको तो समझने की कोशिश करना,
आपके सामने आज बेटियों के दर्द की गठरी खोल रही हुँ।।
मै वही बच्ची हुँ जिसे तुम नवरातरों में मॉ कहते हो,
आर्शिवाद लेकर पैरों को बड़े अदब से छुते रहते हो।
ये सम्मान तब कहाँ था जब वो मुझे नोच रहे थे,
उस वक्त तुम कहाँ थे और क्या सोच रहे थे।।
खैर ये भी मान लेती हुँ तुम्हे नही पता चला होगा,
शायद आपका ध्यान भी इन्सानियत से टला होगा।
पर,मीडिया में बाद मे तो शोर मचा था,
हर हाथ में मोमबत्ती थी,कोई भी नही बचा था।।
तुम्हें तो उसके बाद भी तरस नहीं आया,
क्यों मेरी मौत को भी राजनीतिक मुद्दा बनाया।
दर्द और जख्म, तो उन दरिंदों ने बहुत दिए थे,
तुमने भी तो नमक ही लगाया कौनसे जख्म सीए थे।
बड़े-बड़े मंचों पर तुम बड़े-बड़े भाषण सुनाते हो,
पर फिर कोई आसिफा जुल्म ना सहे कानून कहां बनाते हो।
जहां एक तरफ कुछ भेड़िये समाज में गन्दगी घोल रहे है,
बजाए लगाम लगाने के आप 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' कहते डोल रहे है।
नेता जी सिर्फ बातों से लड़कियां सुरक्षित नही होती,
यहां मेरी हिफाज़त में मेरी माँ पूरी रात नही सोती।
तुम्हारी बहन बेटियों के आसपास तो बन्दूको का पहरा है,
क्या कौन जाने किस भेष में आये यहां तो उजालो में भी अंध गहरा है।
साहब, नारों और खोखले दावों से देश नहीं चलता,
ये राक्षस भी पाले जाते है कोई अपने आप नही पलता।
नेता जी, संसद में हर बार हर मुद्दे पर बहस होती है,
जातिवाद और घोटालों की सेज पर हर पार्टी सोती है।
फिर क्यों रेप जैसी घटनाओं पर बहस नही होती,
क्या देखकर बेटी का दर्द तुम्हारी आंखे नही रोती।
जानते हो तुम क्यों लोग बेटी मरवाने आते है,
कुकर्म की इस बढ़ती दर से हर माँ-बाप घबराते है।
'मन्नू' बस इस दुनिया से अलग कोई जग दे दो।
या सम्मान बराबर हो हमारा, ये हक़ दे दो।
बस ये हक़ दे दो। हमे ये हक़ दे दो।
Manoj
Barsiwal
Writer~ Manoj
Barsiwal
Voice~ Simran
Theme~ Manoj
Barsiwal
Producer ~
Ravi Khanagwal
Directed by~
Vijay Khanagwal
Video Editing~
DR Promotion Hub
Label~ MR RK
Production Poster
Promotion by~
DR Promotion Hub
Special
Thanks- Vijay Khanagwal
Manoj Barsiwal
👉Fb:- https://www.facebook.com/manoj.barsiwal
👉Insta:- https://www.instagram.com/mannu_barsi...
Ravi Khanagwal
👉Fb:-https://www.facebook.com/ravi.insan.50
👉Insta:-https://www.instagram.com/ravikhanagw...
Vijay Insan
👉Fb:- https://m.facebook.com/InsanVjJi
👉Insta:- https://www.instagram.com/insanvj/
Writing Fever More Uploads :-
https://www.youtube.com/channel/UCos8...
https://www.youtube.com/channel/UCos8...
Comments
Post a Comment